पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 9 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 6140 एक्टिव केस
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 620 मामले आये, और इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या आज कुछ ज्यादा रही और 676 मरीज ठीक भी हुए है आज कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 90% प्रतिशत हो गया है इस महामारी से आज प्रदेश 9 लोगों की मौत हुई है।
गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 620 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 84689 हो गयी है और आज कुल एक्टिव केसों की संख्या 6062 हो गईं है।
आज 13169 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 17175 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 14427 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1384 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण का 48 मामले सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में आज 22 मामले कोरोना केस आये है, चमोली जिले में आज 34 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 14 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 194 और हरिद्वार जिले में 36 नैनीताल जिले में 127 वही पौड़ी जिले में एक भी नही और पिथौरागढ़ जिले में 20 रुद्रप्रयाग जिले में 18 और टिहरी जिले में 28 और उधम सिंह नगर में 40 उत्तरकाशी जिले में 39 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1020 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
