पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 3 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 6140 एक्टिव केस
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 567 मामले आये, और इस महामारी से 498 मरीज ठीक भी हुए है आज कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 89.86% प्रतिशत हो गया है इस महामारी से आज प्रदेश 3 लोगों की मौत हुई है।
बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 567 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 84069 हो गयी है।
और आज कुल एक्टिव केसों की संख्या 6140 हो गईं है।
आज 12778 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 16997 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 14237 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 89 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1375 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण का 57 मामले सामने आये है।वही बागेश्वर जिले में आज 16 मामले कोरोना केस आये है, चमोली जिले में आज 26 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 21 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 194 और हरिद्वार जिले में 37 नैनीताल जिले में 123 वही पौड़ी जिले में 18 और पिथौरागढ़ जिले में 21 रुद्रप्रयाग जिले में 3 और टिहरी जिले में 14 और उधम सिंह नगर में 20 उत्तरकाशी जिले में 17 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1007 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
