पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 12 लोगों की मौत,जिसमे 8 मौते देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट कम होकर 91.05% प्रतिशत हो गया है कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है आज कोरोना संक्रमण के 830 मामले आये है, और इस महामारी से आज 12 लोगों की मौत हुई है।
गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 830 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 80486 हो गयी है।
और 80486 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 5742 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 513 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 10249 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 16661 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12618 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1332 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 53 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 24 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 51 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 17 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 273 और हरिद्वार जिले में 63 नैनीताल जिले में 105 वही पौड़ी जिले में 37 और पिथौरागढ़ जिले में 61 रुद्रप्रयाग जिले में 55 और टिहरी जिले में 44 और उधम सिंह नगर में 37 उत्तरकाशी जिले में 10 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 933 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
राजधानी देहरादून आज कोरोना संक्रमितों का दोहरा शतक, सर्वाधिक 273आये कोरोना की चपेट में
राजधानी देहरादून में हर दिन सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों लोग मिल रहे है पिछले कुछ दिनों से जनपद में सैकड़ों के संख्या में पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं आज फिर रेकॉर्ड तोड़ 273 कोरोना संक्रमण के मामले देहरादून में आये है।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को रोकना शासन प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है और जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है की वह कोविड के प्रावधानों का सख्ती से पालन करवाये और बार-बार जनता से अपील की जा रही हैं की सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक करें।
राजधानी में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 273 नए मामले सामने आए हैं और अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 23579 हो गई है जिसमे 1878 मरीजो का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 745 लोगों की कोरोना से राजधानी में मौत हो गई है पिछले 24 घंटो में देहरादून जिले के अस्पतालों में कोरोना संक्रमण की वजह से 8 लोगो की मौत हो गई जिनमे से 1 मौत एम्स ऋषिकेश,2 मौत दून मेडिकल और 2 मौत कैलाश अस्पताल में 1 हिमालयन में और 2 मौत मिलिट्री अस्पताल में हुई है और अभी तक जिले से 351 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अन्य जगहों पर चले गए है।
