दो लोगों की मौत और दूल्हा दुल्हन के कोरोना पोजेटिव पाये जाने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सर्विलांस टीम लगी छानबीन में

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

कोविड 19 महामारी में शासन प्रशासन जहा लगातार लोगो से कोरोना से बचाव के तौर तरीकों का प्रचार प्रसार कर रहा है वही समय समय सामाजिक समाहरोह के लिए गाइड लाइन भी जारी की जा रही है।
फिर भी इस शादी ब्याह के सीजन में लोग कोरोना के शिकार बन जा रहे है। ऐसा ही एक मामला देहरादून के माजरा से सामने आया है जानकारी के अनुसार सेना के एक अधिकारी की बेटी की शादी माजरा के एक होटल में 20 नवम्बर को मर्चेंट नेवी में तैनात युवक से हुई थी। शादी में करीब 100 मेहमान शामिल हुए थे।
शादी के कुछ दिनों बाद नवदम्पत्ति जोड़े को अपने कुल देवता की पूजा के लिए हिमाचल जाना था। तब इन दोनों का कोरोना टेस्ट कराया गया,और दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी।दूल्हे की माँ, बहन, मौसा, मौसी, मामा ,मामी समेत 9 लोग कोरोना संक्रमित पायी गये। इसी बीच मौसा अहमदाबाद में एक अस्पताल में भर्ती हुए और दो दिसंबर को उनका निधन हो गया। इसके बाद दून में दूल्हे के मामा की भी मौत हो गई।

दूल्हा दुल्हन कोरोना पॉजिटिव पाये जाने और शादी समारोह में शिरकत करने आये दो लोगो की मौत हो जाने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। अब स्वास्थ विभाग द्वारा शादी में शामिल हुए लोगो को चिन्हित किया जा रहा है।अब तक नो लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं यह लोग इस शादी में दावत पर आये थे।

अब जिला सर्विलांस टीम द्वारा शादी में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है शादी में 100 लोग शामिल हुए थे। डा. राजीव दीक्षित, जिला सर्विलांस अधिकारी, देहरादून ने बताया कि शादी में शामिल होने वाले 58 लोगों को प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस की टीम ने ट्रेस किया है। जिनमें से नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी के स्वास्थ्य की निगरानी रखी जा रही है। अन्य लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि शादी में कुछ मेहमान गुजरात से भी आये थे,इस बात की तो अभी जानकारी नही हो पाई की संक्रमण कहाँ से किसे फैला लेकिन सर्विलांस टीम सभी लोगो को ट्रैस कर सभी के स्वास्थ्य पर निगरानी कर रही हैं।