प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 77997 हुई , आज 424 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि,

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 4 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 5223 एक्टिव केस

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 90.56% प्रतिशत हो गया है। आज कोरोना संक्रमण के 424 मामले आये है, और इस महामारी से आज 4 लोगों की मौत हुई है।

रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 424 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 77997 हो गयी है।

और 424 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 5223 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 346 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 14909 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 10979 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 7786 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1285 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 9 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 9 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 19
कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 3 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 171और हरिद्वार जिले में 59 नैनीताल जिले में 40 वही पौड़ी जिले में 28 और पिथौरागढ़ जिले में 28 रुद्रप्रयाग जिले में 13 और टिहरी जिले में 16 और उधम सिंह नगर में 20 उत्तरकाशी जिले में 91 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 855 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।