प्रदेश वासियों के लिए आवागमन को लेकर राहत भरी खबर,जारी हुए नए आदेश

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

 आज उत्तराखंड सरकार ने प्रदेस वासियों को अनलॉक 5.0 में राहत देते हुए अंतरराज्यीय मार्गों में बस सहित अन्य यात्री वाहनों को संचालन की अनुमति दी है ।
कल से पूर्व की भांति वाहन जितनी सवारियों में पास है उतनी सावरिया बैठ सकती है लेकिन
इसके साथ कुछ नियम और शर्ते भी लागू होंगी ।

आज प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा दी जारी किये गए आदेश के अनुसार राज्य में सवारी वाहनों का संचालन होगा और किराया भी पूर्व की भांति लिया जाएगा इसके अलावा बसों में 50 फ़ीसदी यात्रियों के बैठाने और किराया दोगुना करने के आदेश को खत्म कर दिया गया है।

सरकार के इस आदेश से उन लोगो को फायदा होगा जो सार्वजनिक वाहनों में दोगुना किराया देने में असमर्थ थे।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मार्च से अब तक लॉकडाउन मैं दूसरे राज्यों के लिए चलने वाली परिवहन सेवाओं पर रोक लगाई थी जिस वजह से एक दूसरे राज्यों में जाने वाले यात्रियों को अब तक भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। अब सरकार ने अंतरराज्यीय संचालन को परमिशन देने के साथ ही आवागमन के लिए एस ओ पी भी जारी की है।

सरकार द्वारा जारी की गई एस ओ पी के तहत अंतर्जनपदीय मार्गों पर बस, टैक्सी, कैब, थ्री व्हीलर, ऑटो, विक्रम, ई रिक्शा सभी वाहन निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठआएंगे। इसके अलावा यात्रा शुरू करने और यात्रा समाप्त करने के बाद वाहन को पूरी तरह से सैनिटाइज करना होगा यही नहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों से यह अपेक्षा की गई है कि सभी पहले देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद ही यात्रा करें।