उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के लिहाज से आज राहत भरी खबर

प्रदेश में आज कोरोना के 457 नये मामले

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के लिहाज से आज का दिन राहत भर रहा आज प्रदेश में सिर्फ 457 कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 10066 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 47502 पर पहुच गया है।

आज 9408 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 11363 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 7402 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 38.61और रिकवरी रेट 77 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 580 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज
आज अल्मोड़ा जिले में 19 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 2 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है वही चमोली जिले में 7 चम्पावत जिले में 21 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 113 वही हरिद्वार में 129 नैनीताल जिले में 16 पौड़ी जिले में 15 पिथौरागढ़ जिले में 2 रुद्रप्रयाग जिले में 5 टिहरी जिले में 27 वही उधम सिंह नगर में 76 और उत्तरकाशी जिले में 25 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 6 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।