भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोहाघाट के पूर्व विधायक केसी पुनेठा का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। लोहाघाट के पूर्व विधायक केसी पुनेठा का निधन बुधवार की देर रात अपने पैतृक गांव फोर्ती मे हुआ जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन की सूचना पर पूरे जिले में शोक की लहर है।
पूर्व विधायक केसी पुनेठा जहां उत्तर प्रदेश सरकार में 1991 से 1994 तक विधायक रहे थे वही उसके बाद 1996 का विधानसभा चुनाव भी उन्होंने जीता था।पुनेठा भाजपा से जुड़ लगातार जन सेवा में के कार्यो में सक्रिय रहते थे।
वही वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक केसी पुनेठा के निधन पर सूबे के मुख्यमंत्र त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक संवेदना व्यक्त की है। वही बलवंत सिंह भौर्याल विधायक कपकोट बागेश्वर ने के सी पुनेठा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह अविभाजित उत्तर प्रदेश में पिथौरागढ़ विधानसभा से दो बार विधायक रहे लोकप्रिय सबके मार्गदर्शक और हम सबके सहयोगी कृष्ण चंद्र पुनेठा जी के निधन का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ वे समाज और पार्टी के लिए समर्पित नेता थे भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही परमपिता परमेश्वर और उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करें उनके परिवारजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं