प्रदेश में कोरोना के आज 1069 नये मामले

प्रदेश में आज कोरोना से 17 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

बुधवार को राज्य में 1069 नए कोरोना केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 11867 हो गईं है वही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 43720 पर पहुच गया है।

आज 10015 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 11809 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 7698 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की डबलिंग रेट 28.60और रिकवरी रेट 71 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 529 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज
आज अल्मोड़ा जिले में 7 और बागेश्वर जिले में 21 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है वही चमोली जिले में 58 चम्पावत जिले में 7 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 318 वही हरिद्वार में 127 नैनीताल जिले में 119 पौड़ी जिले में 48 पिथौरागढ़ जिले में 21 रुद्रप्रयाग जिले में 22 टेहरी जिले में 31 उधम सिंह नगर में 237और उत्तरकाशी जिले में 53 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है आज 17 मरीजो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।