कोरोना संक्रमण के लिहाज से देहरादून हरिद्वार और उधम सिंह नगर के साथ आज नैनीताल जिले में भी कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आए है।जो दिन प्रतिदिन चिंता का कारण बनते जा रहे है और दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमण बेक़ाबू होता जा रहा है।
आज अल्मोड़ा जिले में 13 बागेश्वर जिले में 12 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वही चमोली जिले में 58 और चंपावत जिले में 6 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है आज संक्रमण के लिहाज से देहरादून में सबसे ज्यादा 185 कोरोना संक्रमित मिले हैं वही हरिद्वार जिले में 120 और नैनीताल जिले में 55 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और पौड़ी जिले में 18 लोगों में पिथौरागढ़ जिले में 12 लोगों में रुद्रप्रयाग जिले में 5 लोगों में टिहरी गढ़वाल में 26 लोगों में उधम सिंह नगर जिले में 72 और उत्तरकाशी जिले में 6 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए है।
आज 588केस मिलने के बाद प्रदेश में अब कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 17865 हो गयी है वही अभी तक 12124 लोग इस महामारी से जंग जीत चुके है और 5440 मरीज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना का ईलाज करवा रहे है। 62 लोग इस महामारी से ठीक होकर अन्य राज्यो को चले गए है वही प्रदेश में अब तक 239 लोगो की जान कोरोना से चली गयी है।