प्रदेश में अब 17277 हुए कोरोना संक्रमण के मामले
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में बात अगर कोरोना संक्रमण की हो तो स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।
प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मानो कोरोना वायरस बेक़ाबू हुआ जा रहा है अगर स्थिति ऐसी ही रही तो आने वाले समय मे संक्रमण के मामले बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाएंगी
आज फिर प्रदेश में 728 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 17277हो गयी है इनमें से 11775 मरीज अभी तक यह जंग जीत चुके है वही 5219 केस अभी एक्टिव है जो विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे है और प्रदेश में अभी तक 228 लोगो की इस संक्रमण से मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न अस्पतालों से 251मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है आज 7812 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और आज 9530 सैम्पल विभिन्न लैब्स में जांच को भेजे गये है अभी 15975 कोरोना जांच रिपोर्ट प्रतीक्षा में है और आज सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले हरिद्वार जिले में 175 मरीज मिले है उसके बाद देहरादून जिले में 150 फिर नैनीताल जिले में 122 और ऊधम सिंह नगर जिले में 77 टेहरी जिले में 49 और उत्तरकाशी जिले में 45 अल्मोड़ा जिले में 44और पिथौरागढ़ जिले में 38
मरीजो में और बागेस्वर में 14 मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
वही रुद्रप्रयाग जिले में 7और चंपावत जिले में 3और पौड़ी में भी 3 मरीजो में और चमोली जिले में 1 मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं।
अब ट्रेवल हिस्ट्री के लिहाज से कम लेकिन अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है ऐसे में प्रदेश वासियों को और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है दी टॉप टेन न्यूज़ परिवार लोगों से अपील करता है कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करे और कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें।
