उत्तराखंड में आज 411 कोरोना संक्रमित मिले

प्रदेश में अब 13636 हुए कोरोना संक्रमण के मामले

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में बात अगर कोरोना संक्रमण की हो तो स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।


प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मानो कोरोना वायरस बेक़ाबू हुआ जा रहा है अगर स्थिति ऐसी ही रही तो आने वाले समय मे संक्रमण के मामले बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाएंगी|

आज फिर प्रदेश में 411 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 13636 हो गयी है इनमें से 9433 मरीज अभी तक यह जंग जीत चुके है वही 3966 केस अभी एक्टिव है जो विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे है और प्रदेश में अभी तक 187 लोगो की इस संक्रमण से मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न अस्पतालों से 301 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है आज 5445 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और आज 6369 सैम्पल विभिन्न लैब्स में जांच को भेजे गये है अभी 15928 कोरोना जांच रिपोर्ट प्रतीक्षा में है और आज सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले उधम सिंह नगर जिले में 125 मरीज मिले है उसके बाद हरिद्वार जिले में 115 फिर देहरादून जिले में 87 और  नैनीताल जिले में 47 टेहरी जिले में 17   चमोली जिले में 9 पौड़ी जिले में 6 अल्मोड़ा जिले में 2 और चंपावत जिले में 2 मरीजो में और बागेस्वर में 1 मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
वही आज पिथौरागढ़ उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग  जिले में एक भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की शिकायत नही मिली।

अब ट्रेवल हिस्ट्री के लिहाज से कम लेकिन अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है ऐसे में प्रदेश वासियों को और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है दी टॉप टेन न्यूज़ परिवार लोगों से अपील करता है कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करे और कोरोना महामारी से सुरक्षित रहें।