लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यो को लेकर दिए दिशा निर्देश
दी टॉप टेन न्यूज़ खटीमा
सीमांत क्षेत्र खटीमा में क्षेत्र के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर समीक्षा बैठक की। जिसमे विधायक द्वारा खटीमा क्षेत्र में हुए पिछले कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी समय मे होने वाले कार्यों हेतु उचित दिशा निर्देश दिये गए।
विधायक पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख मोटर मार्गो और संपर्क मार्गो के स्थलीय निरीक्षण के साथ ही मोटर मार्गो का शीघ्र पुनर्निर्माण और नवनिर्माण जिसमें प्रतापपुर नौसर खुदागंज मार्ग, चकरपुर नोगवनाथ बगियाघाट मार्ग, खटीमा मझोला मार्ग,कंजाबाग मार्ग, तिगरी से थारू तिगरी मार्ग,सबोरा उलधन बिसोटा मार्ग आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के सी भट्ट, डी एस जरमाल, एवं जेई सुभाष कुमार, रामनगीना, मनोज कुमार,अजीत सत्संगी आदि उपस्थित थे|