प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 401

मंगलवार को 51 मरीज आए कोरोना पॉजिटिव

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज प्रदेश में 51 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वही पिछले दिनों कोरोना मुक्त माने जाने वाले पिथौरागढ़ जिले में जिले में आज एक साथ 14 कोरोना मरीज सामने आने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंताएं बढ़ गई हैं।

रात 9:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मरीजों की संख्या 401 हो गई है प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दोपहर 3:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के जारी होने के बाद एक 9 वर्षीय बालक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जो मुंबई से ट्रेन से हरिद्वार आया था।