कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की नितिन गडकरी संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक का हुआ आयोजन

केंद्रीय मंत्री संग लॉक डाउन में राज्य की परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

सचिवालय परिसर में आज कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और यशपाल आर्य ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से  एक समीक्षा बैठक की यह बैठक नितिन गडकरी द्वारा देश के सभी राज्यों के साथ की गई थी।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि उन्होंने केंद्र को प्रदेश में चार धाम ऑल वेदर रोड और राष्ट्रीय राजमार्गों पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा की जानकारी दी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी कुशल श्रमिक नहीं है वह अपने राज्यों को लौट गए हैं इस संबंध में अन्य राज्यों के साथ वार्ता की जा रही है हमने अपने राज्य में खनन की अनुमति दे दी है और निर्माण कार्य के लिए लगने वाले रॉ मेटेरियल सीमेंट स्टील आदि भी हमारे पास उपलब्ध नहीं है इसकी आपूर्ति के लिए भी अभी वार्ता चल रही है।
इस बैठक में लॉक डाउन में प्रदेश में सड़क और परिवहन से जुड़ी समस्याओं से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया गया।

बैठक में स्वच्छता और शारीरिक दूरी पर बल देते 5 निर्देशो के पालन करने को कहा गया।
अनिवार्य रूप से मास्क लगाना,सेनेटाइजर का प्रयोग,लेबर कैम्प में फूड और सेफ्टी की व्यवस्था, एक मीटर की शारीरिक दूरी बनाना,लेबर ट्रांसपोर्ट के समय सोशल डिस्टेंसिंग।

बैठक मे कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये राज्य ट्रांसपोर्टर एसोशिएशन से वार्ता की जाएगी। इस सम्बंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर निगरानी व्यस्था की समीक्षा की जाएगी। और हम सबको कोरोना के युद्ध को जितना है तथा आर्थिक गतिविधियों में भी सफ़लता प्राप्त करनी है।

सचिवालय परिसर में होने वाली इस बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, एवं यशपाल आर्य  अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ,सचिव शैलेश बगोली ,सचिव अरविंद ह्यांकी,निदेशक खनन डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट इत्यदि प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।