कपकोट बागेश्वर विधायक ने किया मुख्यमंत्री से अनुरोध

बागेश्वर जिले के निवासियों को अन्य प्रदेशों और जिलो से वापस लाने के संबंध में

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहां है कि बागेश्वर जिले के कई निवासी युवा वर्ग दिल्ली महाराष्ट्र गुजरात उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश हरियाणा राजस्थान पंजाब बेंगलुरु आदि विभिन्न प्रदेशों में रोजगार व शिक्षा ग्रहण करते हैं लॉक डाउन होने के कारण इनके कार्य स्थल होटल फैक्ट्रियां शिक्षण संस्थान आदि सभी बंद है जिसके कारण इनके सामने कोरोना वायरस से संक्रमित  होने और भोजन आदि की समस्या खड़ी हो गई है।

इन सभी के परिवार जनों और उनके द्वारा कई बार फोन के माध्यम से अपनी परेशानियों से राज्य सरकार को अवगत कराया गया है विगत कई दिनों से रोजगार बंद होने के कारण इनके सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं इस वजह से इनके परिजन भी काफी चिंतित वह परेशान हैं इसलिए आपसे अनुरोध है कि संबंधित प्रकरण में अन्यत्र प्रदेशों में और जिलों में फंसे हुए लोगों को वापस लाए जाने के संबंध में अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई विचार करें जिससे सभी लोग अपने अपने घरों को सुरक्षित लौट सकें।

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल की देश प्रदेश में नई पहल

इसके साथ ही विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने अपने क्षेत्र वासियों और देश प्रदेश वासियों से कहा है कि राज्य में शादी विवाह जैसे आयोजन पर रोक नहीं है बशर्ते की लॉक डाउन का पालन करते हुए 5 लोगों की उपस्थिति में विवाह कार्य किया जा सकता है ।इन परिस्थितियों में विवाह साधारण ढंग से करके जो पैसे बचते  हैं उनसे आप गरीब और असहाय लोगों को कच्चा राशन उपलब्ध करवाएं यह समाज के लिए एक अच्छा कार्य होगा और इन कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की मदद भी हो जाएगी।