उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 51 हुई. आज एक ऋषिकेश दो देहरादून से नए मामले सामने आए हैं
प्रदेश में सभी जिलों में दुकाने सुबह 7:00 बजे से 1:00 बजे तक खुलेंगी

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक कर निर्णय लिया कि प्रदेश में सभी जिलों में दुकाने खोलने का समय सुबह 7:00 बजे से 1:00 बजे तक ही रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भी भारत सरकार की जारी गाइडलाइन के अनुसार ही व्यापारिक गतिविधियां चालू रहेंगी। बैठक में तय किया गया कि राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी।बैठक में मुख्यमंत्री ने कोविड-19 वायरस के संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की उन्होंने कहा कि राज्य में पेशेंट केयर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए लॉक डाउन को राज्य में सख्ती से लागू रखना है लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी प्रमुख सचिव मनीषा पवार सचिव अमित नेगी नितेश झा राधिका झा उपस्थित रहे।
