हल्द्वानी के वनभूलपुरा में लगा कर्फ्यू

प्रशासन को सहयोग न करने और लॉक डाउन का पालन ना करने पर की गई कार्रवाई

दी टॉप टेन न्यूज़ हल्द्वानी

कोविड-19 के संक्रमण और बचाव के लिए जहां राज्य सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है वही इस महामारी में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रशासन के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं।

कल हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में लॉक डाउन  का पालन न करते हुए भीड़ इकट्ठा हो गई थी और क्षेत्र के लोगों ने  घरों से बाहर आकर  स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा  सैंपल  लिए जाने का विरोध किया था इस पर प्रशासन ने बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया था इस वजह से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज   वनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए हैं। और इस बाबत मुख्य सचिव और गृह सचिव को आदेश जारी कर दिए हैं।