आज रात 9:00 बजे बिजली के बल्ब बंद करें, उपकरण और मीटर चालू रखें: प्रबंध निदेशक यूपीसीएल

दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं के लिए एक आवश्यक सूचना जारी करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस की जंग से विजय के लिए देश के प्रधानमंत्री ने पूरे देशवासियों से आज रात 9:00 बजे 9 मिनट तक लाइट बंद कर दीये मोमबत्ती और टॉर्च जलाने की अपील की है।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने आवश्यक सूचना जारी करते हुए कहां है कि इस समय उपभोक्ता अपने अन्य विद्युत उपकरण चालू रखें और मीटर को भी चालू रखें किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 फोन नंबर पर विभाग से संपर्क करें।