दी टॉप टेन न्यूज़/ देहरादून
सतपुली : पौड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को सड़क चौड़ीकरण में जुटी जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर 120 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक की मौके मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है।
थानाध्यक्ष सतपुली अनिल चौहान ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण में जुटी एक जेसीबी दोपहर लगभग तीन बजे मल्ली सतपुली के पास 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में 58 वर्षीय बाबूराम शर्मा पुत्र बलवीर प्रसाद शर्मा निवासी काशीरामपुर कोटद्वार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ सतपुली ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया।
