दी टॉप टेन न्यूज़ /देहरादून
जिला बैडमिंटन संघ नैनीताल द्वारा आयोजित 24वे सनराइज राज्य स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में 60 + आयु वर्ग में कोटद्वार के समाजसेवी श्री अर्जुन सिंह बिष्ट और पौड़ी के संदीप रावत जी की जोड़ी ने पौड़ी जनपद को स्वर्ण पदक जीताया है।
बैडमिंटन कोच वरुण भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में पौड़ी की जोड़ी ने सीधे सेटों में 21–17 , 21–16 से होस्ट नैनीताल की जोड़ी को परास्त कर यह कीर्तिमान स्थापित किया l श्री अर्जुन बिष्ट एव पार्टनर श्री मनमोहन सिंह रावत की जोड़ी ने नैनीताल जनपद के श्री डी जुनेजा एवं पार्टनर श्री नरेंदर भूटानी को परास्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया श्री बिष्ट द्वारा गोवा मे नेशनल चैंपियांन मे राज्य की और से प्रतिभाग किया जायेगा धीरेन्द्र कंडारी गिरिराज सिंह रावत, सेवानिवृत लेफ्टिन कर्नल चंद्री पटवाल श्री सुनील रावत श्याम डांगी ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित करी हैं ।
