राशन कार्ड बनाने को देना होगा निर्धारित शुल्क

प्रदेश में तेजी से चल रहा है स्मार्ट कार्ड बनाने का कार्य

दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)- इन दिनों प्रदेश में स्मार्ट राशन कार्ड बनाने की  कवायद तेजी से चल रही है और उपभोक्ता को स्मार्ट राशन कार्ड जारी होने से ऑनलाइन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ता कहीं से भी अपना राशन राशन की दुकानों से ले पाएंगे। और इससे सिस्टम में पारदर्शिता आ जाएगी लेकिन एक राशन कार्ड पर सिर्फ 10 यूनिट ही अंकित होंगे अगर किसी के परिवार में 10 सदस्य से ज्यादा है तो उन्हें दूसरा राशन कार्ड बनवाना होगा।

खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए बताया गया है कि अब उपभोक्ताओं को नए स्मार्ट राशन कार्ड बनवाने के लिए शुल्क भी देना पड़ेगा और यह शुल्क ₹ 17 निर्धारित किया गया है इसके साथ ही यदि उपभोक्ता  को राशन कार्ड खो जाने पर या खराब हो जाने पर डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाना पड़े तो उसके लिए शुल्क कुछ ज्यादा यानी ₹25 देना होगा।

Verified by MonsterInsights