बिग ब्रेकिंग- अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते मुख्य शिक्षा अधिकारी को दबोचा

दी टॉप टेन न्यूज़(अल्मोड़ा)- उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊँ की विजिलेंस टीम ने अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सैनी को पंद्रह हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता  नंदन सिंह परिहार पुत्र श्री माधव सिंह, हाल अध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनी ताड़ी खेत, जिला अल्मोड़ा की दिनांक 28 जनवरी को मिले शिकायती के आधार पर विजिलेंस कुमाऊं के एसपी अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर विजिलेंस टीम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोचा है।
 इस पूरे मामले में शिक्षक नंदन सिंह परिहार ने विजिलेंस को अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पिछली तैनाती हाई स्कूल डोनी ताकुला में थी. उक्त नियुक्ति अवधि में मध्यान्ह भोजन योजना के बिल वाउचर के संबंध में जगमोहन सोनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा उनसे एक स्पष्टीकरण मांगा गया था। शिक्षक के अनुसार उनके द्वारा सभी कार्य नियमपूर्वक किये गए थे और ये बात स्पष्ट रूप से मुख्य शिक्षा अधिकारी को बता दी गई थी।लेकिन इसके बावजूद फिर भी मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा जगमोहन सैनी द्वारा स्पस्टीकरण पत्र देकर मामले को निपटाने के एवज मे ₹15000 रिश्वत की मांग की जा रही थी।जिससे पीड़ित हो उन्होंने कुमाऊं विजिलेंस ऑफिस हल्द्वानी में उक्त प्रकरण की शिकायत की।
 वही विजिलेंस टीम की जांच में   पीड़ित शिक्षक परिहार के आरोप सही पाए जाने पर आरोपी व्यक्ति के राजपत्रित अधिकारी होने के कारण शासन की अनुमति प्राप्त कर आज दिनांक 05.02.2020 को आरोपी जगमोहन सोनी मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा को शिकायतकर्ता से ₹15000 रिश्वत लेते रंगे हाथों शाम 4:40 बजे सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी ट्रैप टीम द्वारा आरोपी के कार्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा कार्यालय से गिरफ्तार किया गया. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही गतिमान है. निदेशक सतर्कता महोदय ने टीम के उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

ध्यान से पढ़े
 अगर आप भी किसी तरह के भृष्टाचार से पीड़ित है तो सतर्कता विभाग द्वारा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु 18001806666 टोल फ्री हेल्पलाइन की व्यवस्था की गयी है। Facebook व Whatsapp No. – 9456592300 / 05946246372पर भी सतर्कता विभाग सक्रिय है। सतर्कता विभाग की भरस्टाचार के खिलाफ इस मुहिम में आप भी एक आदर्श नागरिक के तौर पर सहयोग दें।

Verified by MonsterInsights