सुरेश कांडपाल
दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (देहरादून) बृहस्पति वार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया इस कैबिनेट बैठक में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे परिवहन मंत्री यशपाल आर्य शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कृषि मंत्री सुबोध उनियाल उपस्थित रहे जिसकी अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री ने की ।इस कैबिनेट बैठक में सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जिनमें स्लॉटर हाउस खोलने या बंद करने का अधिकार अब नगर निकायों के पास ना होकर स्वयं सरकार के पास रहेगा ऐसा सरकार ने जनता की धार्मिक भावनाओं को और स्वयं विधायकों और मंत्रियों की विरोध को देखते हुए लिया।

दूसरा महत्वपूर्ण फैसला प्राविधिक सेवाओं में अभ्यर्थी 35 की बजाय अब 42 साल की उम्र तक कर सकेंगे आवेदन ।तथा खनन कारोबारियों को अब डेढ़ मीटर की बजाए 3 मीटर तक मिला खनन करने का अधिकार और खनिज नियमावली के अवैध भंडारण के मामले में एडीएम को होगा सुनवाई का अधिकार। वही कुंभ मेला 2021 के लिए कुछ पद स्वीकृत किए गए यह लगभग 31 होंगे जिन्हें की प्रतिनियुक्ति या आउट सोर्स के जरिए मेला अवधि तक के लिए भरा जाएगा । आईडीपीएल की 833 एकड़ भूमि वन विभाग को मिलेगी जिसमें से 2 एकड़ भूमि ऐम्स को दी जाएगी।केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के लिए प्राइवेट कंसलटेंट को बनाया गया सरकारी कंसलटेंसी कंसलटेंसी फीस 3% से घटाकर 2% की गई।
सेवा का अधिकार 2017 – 18 और साल 2018 -2019 का वार्षिक प्रतिवेदन विधानसभा में प्रस्तुत करने की अनुमति दी गई।
