बनबसा नेपाल बॉडर पर स्वास्थ्य विभाग,एसएसबी की कोरोना पर विशेष चौकसी
दी टॉप टैन न्यूज़(बनबसा)- चाइना से फैल रहे जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को जारी की गई एडवाइजरी के बाद उत्तराखंड के सीमांत जनपद चम्पावत से लगी भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, बॉर्डर पर सयुक्त चेक पोस्ट बनाकर नेपाल से आने वाले यात्रियों का स्वास्थ्य विभाग कर रहा है स्वास्थ्य परीक्षण।

विदित है कि वर्तमान समय में चाइना में कोरोना वायरस से जहां कई लोगो की मौतें हो चुकी हैं और हजारों की संख्या में लोग इसकी चपेट में आ चुके है, वहीं अब कोरोना वायरस दूसरे देशों में भी फैलने लगा है, चीन सहित दूसरे देशों से भारत आ रहे कई लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका व सूचना के बाद से केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों को कोरोना वायरस से संबंधित एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके बाद उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों के जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तान को स्वास्थ विभाग से समन्वय बनाकर दूसरे देशों से आने वाले लोगों पर नजर रखने व उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिसके चलते उत्तराखंड के सीमांत जनपद चम्पावत के बनबसा से लगी भारत नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय टीम ने एक सयुक्त चेक पोस्ट बनाया है, जिस पर नेपाल से आ रहे लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। ताकि कोरोना वायरस को भारत मे फैलने से रोका जा सके। वही हम आपको बता दे कि उत्तराखण्ड से नेपाल को जाने वाले एक मात्र वैध रुट के रूप में बनबसा बॉर्डर को जंहा जाना जाता है। वही सबसे ज्यादा विदेशी भी इसी बॉर्डर से दोनों देशों के बीच आवागमन के लिए प्रयोग करते है।

इसलिए खतरनाक कोरोना वायरस को लेकर इस बॉर्डर पर एसएसबी,पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। बॉर्डर पर डॉक्टर उमर व एसएसबी अधिकारी पुष्कर धामी अपनी टीम के साथ बनबसा नेपाल बॉर्डर पर कोरोना वायरस को लेकर नेपाल से भारत आने वाले लोगो का स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर रहे है। ताकि अगर कोई कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति मिले तो उसे बॉडर पर ही रोक स्वास्थ्य सुविधा दी जा सके।
