मुख्यमंत्री सहित कई भाजपा नेता इस अवसर पर रहे मौजूद
सुरेश कांडपाल
दी टॉप टेन न्यूज़(देहरादून)- सात बार के विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता की आखिरकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई। पहले से ही इस पद पर सबसे आगे चल रहे वंशीधर भगत की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की बृहस्पतिवार को देहरादून में केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन राम मेघवाल ने घोषणा की।भगत ने भाजपा के आठवें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया।वंशीधर भगत के अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून व हल्द्वानी में जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत को कार्यभार ग्रहण कराया। वंशीधर जंहा सात बार के विधायक है वही वर्तमान में कालाढूंगी विधानसभा से विधायक है। खाटी जनसंख्या नेता माने जाने वाले बंशीधर भगत ने जहां अपना राजनीतिक कैरियर ग्राम प्रधान से शुरू किया वहीं विधायक,कैबिनेट मंत्री व अब प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने में कामयाब हुए।
निवर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रदेश चुनाव प्रभारी बलवंत सिंह भौर्याल ने जंहा पूरी कराई।वही प्रदेश अध्यक्ष पर सिर्फ वंशीधर का नाम ही सामने आया। जिसके बाद पांचों लोकसभा से दो दो प्रांतीय परिषद सदस्यों ने भगत के नाम का प्रस्ताव रखा।जिस पर वंशीधर भगत की निर्विरोध रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई।

इस अवसर पर मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक,संगठन मंत्री अजय कुमार,मंत्री सुबोध उनियाल,राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत, टिहरी सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी,विधायक पुष्कर सिंह धामी आदि ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाईया दी। वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत के प्रदेश अध्यक्ष के चयन होने पर जमकर जश्न मनाया।
