मरचूला बस हादसा : मुख्यमंत्री ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए

 

दी टॉप टेन न्यूज़/ देहरादून

देहरादून: आज सुबह रामनगर जा रही बस मरचूला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कई यात्रियों की दुखद मृत्यु हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त कुमाऊँ मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई हैं। रेस्क्यू और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।

आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए।

वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई बस दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने जिला प्रशासन से वार्ता कर राहत बचाव कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिया है और साथ ही मंत्री ने कहा है इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ितों के परिजनों के साथ है और हर संभव मदद पीड़ितों तक पहुँचाई जाएगी।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं और दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।

Verified by MonsterInsights