कांग्रेस स्थापना दिवस पर राजधानी देहरादून में देश बचाओ संविधान बचाओ रैली का आयोजन

कांग्रेसी दिग्गज और कार्यकर्ता रहे शामिल

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (देहरादून)- 28 दिसंबर 1885 के दिन गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय मुंबई में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। आज कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेसी दिग्गज नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने देहरादून में देश बचाओ संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया इस रैली का नेतृत्व प्रीतम सिंह और इंद्रा हिरदेश कर रही थी करीब 3 से 4 किलोमीटर लंबी रैली कांग्रेस भवन से शुरू हुई इस रैली में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून एनआरसी और एनआरपी को लेकर विरोध जताते हुए कहा कि यह कानून देश की एकता के लिए सही नहीं है इन कानूनों की वजह से आज देश में अस्थिरता है उन्होंने  सीएए को भी काला कानून बताया जो कि देश हित में बिल्कुल भी सही नहीं है

हालांकि इस रैली को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे। हालांकि इस रैली के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कहीं ना कहीं अपना शक्ति प्रदर्शन करने में भी सफल रहे और कार्यकर्ताओं के हुजूम को देखते हुए उनकी मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है। रैली में प्रीतम सिंह इंदिरा हृदयेश किशोर उपाध्याय समेत कांग्रेसी विधायक पूर्व कांग्रेसी विधायक सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे, हालांकि रैली के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से भारी पुलिस फोर्स तैनात रही और ट्रैफिक डाइवर्ट की जानकारी जनता को पहले ही दे दी गई थी।