टनकपुर में गुलदार की खाल के साथ हुई आरोपी की गिरफ्तारी

टनकपुर पुलिस,एसओजी व वन विभाग को संयुक्त अभियान में मिली सफलता

टी टॉप टैन न्यूज़(टनकपुर)- सीमान्त कोतवाली टनकपुर पुलिस,एसओजी व वन विभाग की टीम को संयुक्त अभियान में गुलदार की खाल के साथ एक आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।मुखबिर की सूचना पर टनकपुर के मनिहारगोठ तिराहे पर हाइवे के पास बाइक से जा रहे आरोपी गोविंद सिंह ज्याला को गुलदार की खाल के साथ संयुक टीम ने गिरफ्तार किया है। 

आरोपी तस्कर जहां चम्पावत के कोट केन्द्री व वर्तमान में टनकपुर के नायक गोठ का निवासी है। वही वह गुलदार की खाल को बेचने की फिराक में संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ गया। बरामद गुलदार की खाल की लंबाई 8 फिट सात इंच के करीब है।जबकि वन विभाग ने मारे गए गुलदार की उम्र 5 से 6 वर्ष के करीब आंकी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर विपिन चन्द्र पंत के अनुसार जंहा आरोपी से गुलदार के शिकार के सम्बंध में संयुक्त टीम ने आवश्यक पूछताछ की है। वही पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे वन विभाग की सपुर्दगी में जेल भेजा जा रहा है।बहरहाल हम आपको बता दे कि नेपाल सीमा से लगे चम्पावत जिले में जंहा वन्य जीव तस्करी के मामले पूर्व में भी सामने आते रहे है वही गुलदार की खाल के साथ आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस,एसओजी व वन विभाग की बड़ी सफलता के रूप में सामने आई है।