खटीमा में टाइगर का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग एक्शन में

दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)- उधम सिंह नगर जिले के सीमान्त खटीमा में बीते एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया में वायरल हुए बाघिन व उसके तीन शावकों के वीडियो ने वन महकमे को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता में डाल दिया है। संरक्षित क्षेणी में आने वाले शेड्यूल वन के वन जीव मादा टाइगर व उसके नन्ने शावकों की लोकेशन को शोशल मीडिया में वायरल कर सार्वजनिक करने वालो की वन विभाग ने तलाश शुरू कर दी है।ताकि उन्हें वैधानिक चेतावनी जारी की जा सके।

खटीमा उप वन प्रभाग के जंगल जंहा यूपी व नेपाल की सीमाओं से लगते है वही इन जंगलो के वन जीवो पर अक्सर वन्य जीवों के शिकारियों की नजर रहती है। जिस कारण मादा टाइगर व उसके छोटे तीन शावकों की लोकेशन व वीडियो शोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अवैध शिकारियो से उन्हें बचाने के लिए वन विभाग अलर्ट मोड़ में आ गया है। खटीमा के जंगल क्षेत्र में सीसीटीवी व वन विभाग की कई टीमो के माध्यम से जहां टाइगर व उसके बच्चो के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। वही वन विभाग के अधिकारी वन जीवो की सुरक्षा के मद्देनजर आमजन से अपील भी कर रहे है कि वन के भीतर वन्य जीवों की किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो को शोशल मीडिया में वायरल ना करे जिससे वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर कोई खतरा पैदा ना हो सके।
वही अब वह अधिकारी टाइगर व उनके तीन शावकों के वीडियो को शोशल मीडिया में वायरल करने वालो को ट्रेस कर रहे है। ताकि उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की जा सके। जिससे आगे से इस तरह से वीडियो वायरल कर वन्य जीवो की सुरक्षा को कोई भी खतरा पैदा ना कर सके।इसके साथ ही वन विभाग आगे से वन्य जीवों के वीडियो को शोशल मीडिया में वायरल करने वाले लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर सकता है।
