उपचुनाव में चंद्रा पन्त को जीता पिथौरागढ़ वासियों ने दी प्रकाश पन्त को श्रद्धांजलि


चंद्रा पन्त ने 3343 मतों से कांग्रेस की अंजू लुंठी को दी मात


दी टॉप टेन न्यूज़(पिथौरागढ़)- पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्यासी चंद्रा प्रकाश पन्त को जीता पिथौरागढ़ की जनता ने स्वर्गीय प्रकाश पन्त को श्रद्धांजलि दी है। चंद्रा पन्त ने कांग्रेस प्रत्यासी अंजू लुंठी को 3343 मतों से हरा एक बार फिर पिथौरागढ़ सीट को भाजपा की झोली में डालने का काम किया।
गौतलब है कि निवर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रकाश पन्त की मृत्यु के बाद खाली हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा आलाकमान ने प्रकाश पन्त की धर्म पत्नी चंद्रा प्रकाश पन्त पर दांव खेला था। वही कांग्रेस के पूर्व विधायक मयूख महर के चुनाव ना लड़ने के निर्णय के बाद इस सीट पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी को कांग्रेस ने मैदान पर उतारा था। वही आज हुई मतगणना में पूर्व अनुमान के अनुसार ही चंद्रा प्रकाश पन्त चुनाव जीतने में सफल रही। चुनाव में भाजपा कांग्रेस व सपा प्रत्यासीयो में मतों के आंकड़े कुछ इस प्रकार है
भाजपा-
चंद्रा प्रकाश पन्त-  24967 मत।
कांग्रेस- 
अंजू लुंठी-            21624 मत।
सपा-
मनोज कुमार भट्ट-   806 मत।
नोटा-       808 मत।
कुल मत-   48205 कुल मत।
विजय प्रत्यासी- चंद्रा प्रकाश पन्त – 3343 मतों से।
बहरहाल भले ही पिथौरागढ़ उप चुनाव में भाजपा को जनता की  सिमपेथी की वजह से बड़ी जीत का विश्वास हो लेकिन चुनाव में आये परिणामो ने भाजपा की प्रत्यासी चंद्रा पन्त को बम्पर जीत ना मिल पाने की वजह से आगे होने वाले चुनाव भाजपा के लिए अग्नि परीक्षा हो सकती है।फिलहाल पिथौरागढ़ की जनता ने दिवंगत प्रकाश पन्त की धर्मपत्नी चंद्रा पन्त को उप चुनाव में विजय बना अपने जन प्रिय नेता रहे प्रकाश पन्त को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है।