चम्पावत पुलिस की मुहिम पर, नशे के खिलाफ दौड़े हजारों युवा

पुलिस मिनी मैराथन में तीन हजार युवाओं ने लगाई दौड़

दीपक फुलेरा-
दी टॉप टैन न्यूज़ टनकपुर(चम्पावत)-
चंपावत पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान को लेकर  मिनी पुलिस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। बनबसा पाटनी तिराहे से लेकर टनकपुर स्टेडियम तक दस किलोमीटर लम्बी इस दौड़ तीन हजार बच्चो ने जंहा प्रतिभाग किया। वही इस हाफ मैराथन दौड़ में डीएम एसपी एसडीएम,सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी दौड़ लगा नशे के खिलाफ बिगुल फूंकने का काम किया….

वही विदित है कि चंपावत जिले की पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाता रहा है।  एक बार फिर से युवा पीढ़ी को नशे से दूर करने को लेकर जागरूकता अभियान के तहत एसपी चम्पावत धीरेंद्र गुंज्याल द्वारा टनकपुर में मिनी पुलिस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें टनकपुर से लेकर टनकपुर स्टेडियम तक दस किलोमीटर के ट्रैक पर लगभग तीन हजार बच्चो ने प्रतिभाग किया। इससे पहले नशे के खिलाफ मैराथन दौड़ का चम्पावत जिला मुख्यालय में भी एसपी धीरेंद्र गुंज्याल आयोजन कर चुके है। 

इस मिनी मैराथन दौड़ में अंडर 18 ,सीनियर व महिला तीन वर्गों में आयोजित दौड़ में महिला वर्ग में बनबसा निवासी मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही 18 से नीचे आयु वर्ग में अरुण राणा टनकपुर तो सीनियर में धनीराम लोहाघाट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दस दस हजार की नगद धनराशि पुरुस्कार स्वरूप जीती। साथ ही चम्पावत पुलिस द्वारा विभिन्न वर्गों में मिनी मैराथन में स्थान बनाने वाले युवा प्रतिभागियों को एक लाख से अधिक धनराशि के नगद पुरूष्कार बांटे गए । इस अवसर पर टनकपुर स्टेडियम में दौड़ के समापन कार्यक्रम में जंहा मैराथन दौड़ प्रतिभागी बच्चो के रिफ्रेसमेन्ट व मनोरंजन हेतु सँस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।वही चम्पावत जिले के डीएम व एसपी ने भी बच्चो के साथ जमकर डांस कर खुश रहने व नशे से दूर रहने का खूबसूरत सँदेस दिया।

वही पुलिस मैराथन में विजय प्रतिभागियों ने भी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध इस आयोजन को शानदार बताया। साथ ही पुलिस के इस अभियान से नशे से युवाओ को दूर रहने की सीख मिलने की भी बात कही।
 नशे विरुद्ध आयोजित इस आयोजन में शिरकत करने पहुँचे जिले के डीएम सुरेंद्र नारायण पांडे ने एसपी चम्पावत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की जंहा जमकर सराहना की तो वही विश्वास जताया कि पुलिस के नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान में उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। जिससे युवा पीढ़ी नशे से दूर रह अपने जीवन को सफल बनाएगी। तो वही कार्यक्रम के आयोजन एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने कहा कि नशे के विरुद्ध पुलिस,राज्य सरकार व हाईकोर्ट द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे। इस लिए उन्होंने भी नशा नही जिंदगी चाहिए स्लोगन के साथ मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन कराया है। जो कि नशे से युवा पीढ़ी को जागरूक करने में सफल होगा।वही एसपी चम्पावत गुंज्याल द्वारा युवाओ को नशे से बचाने के लिए पुलिस द्वारा अभियान आगे भी चलाये जाने की बात कही गई।
पुलिस के मिनी मैराथन दौड़ आयोजन में डीएम चम्पावत सुरेंद्र नारायन पांडे,सीएमओ खंडूरी जी,एसडीएम टनकपुर दयानंद सरस्वती,सीओ टनकपुर वीसी पन्त,डॉ आनंद मोहन रतूड़ी,सीजेएम ममता पन्त,नेपाल कंचनपुर एसपी,रिटायर्ड ब्रिगेडियर पुष्कर चंद,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर हर्षवर्धन रावत,पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बनबसा, संजय अग्रवाल,चेयरमैन बनबसा रेनू अग्रवाल,प्रतिभा अग्रवाल,लक्ष्मण सिंह पाटनी आदि मौजूद रहे…

Verified by MonsterInsights