मत्स्य राज्य मंत्री रेखा आर्य ने लोकार्पण कर दी राज्य के मत्स्य पालकों को सौगात

दी टॉप टेन न्यूज(खटीमा)- उधम सिंह नगर जिले के सीमान्त खटीमा के कृषि फार्म में बने राज्य स्तरीय ब्रूड बैंक का आज मत्यस्य राज्य मंत्री रेखा आर्या ने खटीमा पहुँच लोकार्पण किया।इस अवसर पर विश्व मातस्यकि दिवस पर मछलियों के संवर्धन व संरक्षण व उपभोग विषय पर आयोजित संगोष्टी में भी मंत्री रेखा आर्य ने प्रतिभाग किया।

वही इस कार्यक्रम में खटीमा व नानकमत्ता विधायक पुष्कर धामी व प्रेम सिंह राणा ने भी शिरकत की। साथ ही मंत्री रेखा आर्य के साथ मछली तालाबो में उड़ीसा से लाये गए रोहू व जयंती मछलियों के बीजों को भी प्रवाहित किया गया। मंत्री ने इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उन्होंने आज खटीमा में लगभग 23 एकड़ में बने राज्य स्तरीय ब्रूड बैंक का लोकार्पण किया है। जिसकी लागत लगभग 4 करोड़ 90 लाख के करीब है।उसके साथ ही ब्रूड बैंक के बने तालाबो में उड़ीसा से लाये गए रोहू व जयंती मछलियों के बीजों को भी डाला गया है। आने वाले समय मे पूरे राज्य भर के मछली पालकों को उच्च कोटि के बीच खटीमा के ब्रूड बैंक से मुहैया हो जाएगा। साथ यह ब्रूड बैंक तराई के साथ पूरे उत्तराखण्ड के मत्यस्य पालकों के लिए सहायक साबित होगा।

इस अवसर पर मत्यस्य विभाग के अधिकारियों के अलावा, भुवन जोशी,हिमांशु बिष्ट,अमित पांडे,जगदीश पांडे,अजय मोर्य,पावस गुप्ता,गोकुल ओली,धन सिंह सामन्त, सहित सेकड़ो मत्यस्य पालक मौजूद रहे।
