चंपावत जिले में चल रहा पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन


दीपक फुलेरा-
दी टॉप टैन न्यूज़(टनकपुर)- चंपावत जिले के पुलिस कप्तान धीरेंद्र गुंज्याल द्वारा पुलिस जवानों में शारीरिक दक्षता बनाये रखने,मनोरंजन व आपसी सामंजस्य बढ़ाने के लिए जिले के पुलिस थानों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमे टनकपुर कोतवाली व बनबसा थाने के बीच दूसरा मुकाबला टनकपुर में रविवार को खेला गया।जिसमे बनबसा थाने ने टनकपुर कोतवाली पर पेनाल्टी तक पहुँचे मुकाबले में विजय प्राप्त की।
इस फुटबॉल मैच में स्वयं एसपी चंपावत धीरेंद्र गुंज्याल जंहा जवानों के उत्साहवर्धन हेतु मैदान में मौजूद रहे। वही बनबसा व टनकपुर थानों के बीच हुए इस फुटबॉल मैच में निर्धारित समयावधि तक मुकाबला दो दो गोल की बराबरी पर रहा। वही अंत मे हुए पेनाल्टी शूट आउट में बनबसा थाने ने टनकपुर कोतवाली पर आखिरकार विजय प्राप्त कर ली।
इस अवसर पर एसपी चंपावत धीरेंद्र गुंज्याल ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पुलिस की ड्यूटी अक्सर तनाव व्यस्तता में रहती है इसलिए जिले भर में जवानों को शारीरिक फिटनेश के प्रति जागरूक करने,स्वस्थ्य मनोरंज व जवानों में आपसी सामंजस्य बढ़ाने के लिए जिले के सभी थानों के मध्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। चंपावत में हुए पहले मुकाबले में जंहा लोहाघाट थाने ने चंपावत कोतवाली पर विजय प्राप्त की थी वही आज बनबसा थाना इस मैच में विजय हुआ है।लीक मैचों में शिर्ष पर पहुँची विजय टीमो के मध्य फाइनल मैच कराया जाएगा। वही प्रतियोगिता के दौरान टनकपुर स्टेडियम में बनबसा थानाध्यक्ष जसवीर चौहान,कोतवाल टनकपुर धीरेंद्र कुमार,एसएसआई टनकपुर राजेन्द्र सिंह डांगी, एसआई योगेश दत्त, स्पोट्स ऑफिसर टनकपुर स्टेडियम मेहता जी, कोच एल,एस पाटनी, दीपक शेठी, धर्मेंद्र चंद,बाबू लाल यादव,दीपक धामी,दिनेश खर्कवाल,दिनेश चंद्र शास्त्री,ललिल भट्ट,राकेश अग्रवाल व आबिद सिद्दकी आदि मौजूद रहे
