

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो —देहरादून भारतीय लोक सेवा दल ने आज 17 नवंबर को लोक सेवा दल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आशीष नौटियाल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से पंकज जायसवाल को प्रदेश प्रवक्ता अजय भट्ट को जिला अध्यक्ष कपिल पांडे को मीडिया प्रभारी अश्वनी बमराडा को कोषाध्यक्ष और दीपक डबराल को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए लोक सेवा दल के अध्यक्ष आशीष नौटियाल ने सभी को साथ में चलकर समाज के विकास में भागीदारी करने का आहवान किया सभा में उपस्थित सदस्यों में एस डी रतूड़ी प्रदेश सचिव एसएन बडोला प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विशाल सिंह प्रदेश महासचिव के साथ अर्जुन सिंह अभय सिंह विक्रम सिंह व आशुतोष आदि उपस्थित थे
