550 वें प्रकाश पर्व आयोजनों में शिरकत करने नानकमत्ता पहुँची थी राज्यपाल महोदया

दी टॉप टैन न्यूज़(नानकमत्ता)-गुरुनानकदेव के 550 प्रकाश पर्व पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने नानकमत्ता पहुँच गुरुद्वारे में मत्था टेका।इस अवसर पर 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में भव्य रूप से धार्मिक दीवान भी सजाया गया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंच मत्था टेककर जंहा अरदास की। वही उन्होंने पंजा साहिब के भी दर्शन किये।

गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान सेवा सिंह व महासचिव प्रीतम सिंह संधू ने राज्यपाल को गुरुद्वारा व पंजा साहिब के इतिहास की जानकारी दी।राज्यपाल ने इस अवसर पर मीडिया को बताया कि गुरुनानक देव महाराज ने पूरे समाज में सत सन्देश देने का काम किया था।हम सभी को उनके द्वारा बताए गए सत मार्गो का अनुसरण करना चाहिए।साथ ही गुरुनानक देव जी महाराज की वाणी को भी सभी को अपने मन में उतारने की जरुरत है। राज्यपाल ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी नशे के दलदल की ओर जा रही है। जो चिंता का विषय है। गुरुनानक देव के 550 साला पर हमें नशे से दूर रहने का संकल्प लेना होगा।

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचने पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, नानकमत्ता विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा, बहेड़ी विधायक ऋषिपाल सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह लाडी, सुरेश गंगवार को गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर सरोंपा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने संगत के बीच बैठकर लंगर हाल में प्रसाद छका। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अध्यक्ष सेवा सिंह, महासचिव प्रीतम सिंह संधू, सचिव केहर सिंह, एसएसपी बरिन्दरजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, एसडीएम विवेक प्रकाश व निर्मला बिष्ट मौजूद आदि मौजूद रहे।