ग्रामीणों ने टास्क फोर्स बना नशेड़ियों को पकड़ने की चलाई मुहिम


दी टॉप टेन न्यूज(खटीमा)- सीमान्त क्षेत्र खटीमा में लंबे समय से युवाओ में नशे की प्रवर्ती बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर अब खटीमा के रतनपुर भड़ा भड़िया गांव के ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने आज कोतवाली खटीमा पहुँच नशे पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
वही ग्रामीणों ने ग्रामीण स्तर पर टास्क फोर्स बना गांव व उसके आस पास नशा करने वाले युवाओ व नशे के कारोबारियों को दबोचने का भी अभियान चलाया है।जिस पर मंगवार के दिन रतन पुर भड़ा भुडिया क्षेत्र में छापामार कार्यवाही कर जंहा लगभग 35 नशेड़ियों को रंगे हाथ नशा करते पकड़ा है। वही नशेड़ियों से बरामद नशे के इंजेक्शन,नशे की दवाइयां व स्मेक की पूड़िया लेकर खटीमा पुलिस के सपुर्द की।
वही नशे के खिलाफ जनजागरण चलाने वाले युवा शमशेर सिंह मेहरा के नेतृत्व में कोतवाली पहुँचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगातार युवाओ में नशे की बढ़ती प्रवर्ती के चलते गांव का माहौल लगातार खराब हो रहा है। इसलिए वो लोग आज कोतवाली पहुँच पुलिस से नशेड़ियों व नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने आये है। वही खटीमा कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र गौरव ने ग्रामीणों को नशे के खिलाफ कार्यवाही का जंहा आस्वाशन दिया है वही नशे के लती युवाओ को चिन्हित कर उनको जंहा नशा मुक्ति केंद्र भेजने की योजना के बारे में बताया। तो साथ ही सीमान्त क्षेत्र में नशे का कारोबार कर रहे लोगो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाने का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।
