उत्तराखंड में आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून:उत्तराखंड शासन ने आज आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादलों के साथ जिम्मेदारी में बदलाव भी किया गया है

शासन से जारी तबादला लिस्ट के अनुसार 11 आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है देहरादून नगर निगम के आयुक्त मनुज गोयल अब अपर सचिव ग्रामीण विकास का पद सांभालेंगे. आईएस संदीप तिवारी से भी सीडीओ नैनीताल की जिम्मेदारी वापस ली गई है. संदीप तिवारी एमडी केएमवीएन की जिम्मेदारी पर बने रहेंगे. आईएएस वरुण चौधरी को हरिद्वार का नगर आयुक्त बनाया गया है. आईएएस अभिनव शाह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से सीडीओ चमोली बनाए गए हैं।दिवेश शाशनि को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं आईएएस नंदन कुमार को पिथौरागढ़ के सीडीओ की जिम्मेदारी दी गई है. अशोक कुमार पांडे नैनीताल सीडीओ बनाये गये हैं. एक आईआरटीएस अधिकारी को भी जिम्मेदारी दी गई है.

पीसीएस अधिकारी दयानंद सरस्वती से हरिद्वार नगर आयुक्त की जिम्मेदारी वापस ले ले गई है. उन्हें महाप्रबंधक प्रशासन उत्तराखंड परिवहन निगम एवं स्टाफ ऑफिसर राजस्व परिषद देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।

पीसीएस अधिकारी ललित नारायण मिश्रा से मुख्य विकास अधिकारी चमोली की जिम्मेदारी वापस ली गई है. उन्हें शहरी विकास विभाग में निदेशक बनाया गया है.
वीर सिंह बुधियाल की देहरादून वापसी हुई है. उन्हें देहरादून नगर निगम में AMNA बनाया गया है।

देखिए जारी तबादला सूची

Verified by MonsterInsights