शक्तिफार्म यूथ क्लब सितारगंज द्वारा आयोजित 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में इस खिलाड़ी को मिला प्रथम स्थान

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

खटीमा उधम सिंह नगर –खटीमा एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी रामबाबू कश्यप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सितारगंज में आयोजित 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में प्रथम स्थान हासिल किया इस ।

यह प्रतियोगिता शक्तिफार्म यूथ क्लब सितारगंज के द्वारा आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों शामिल हुए।

रामबाबू कश्यप इससे पहले भी कई विभिन्न क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताओं में प्रतिभा कर चुके हैं और प्रतियोगिताओं में जीते भी है रामबाबू कश्यप मूल रूप से खटीमा के अमाउं क्षेत्र के निवासी है जो वर्तमान में खटीमा एथलेटिक्स अकादमी में पिछले 1 साल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं उनके कोच गोविंद सिंह खाती का कहना है यह एक नेचुरल टेलेंट है अगर इसको कहीं से स्पॉन्सरशिप मिल जाए तो यह आने वाले समय में भारतीय टीम में भी आ सकते हैं और खटीमा तथा प्रदेश का नाम ऊंचा कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने जिला खेल कार्यालय उधम सिंह नगर का आभार व्यक्त किया है इस अवसर पर उन्होंने खटीमा के समाजसेवी तक तथा भाजपा के नगर अध्यक्ष जीवन सिंह धामी का भी धन्यवाद ज्ञापन किया है।