विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल ने समस्त उत्तराखंड और क्षेत्र वासियो को दी बधाई

पिथौरागढ जिले के नाचनी मुनस्यारी क्षेत्र से लगे बागेश्वर के कपकोट तहसील का यह क्षेत्र आज भी उत्तराखंड के आम गांव जैसा है, जन सुविधाओं की कमी बरकरार है, स्वयं भगतदा कामकाज के सिलसिले में पिथौरागढ शिफ्ट हो गए थे, कर्म स्थली पिथौरागढ रही है। राज्यपाल बनने की जानकारी से गांव में खासा उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि कपकोट के पिछड़े और दूरस्थ गाँव से राजभवन पहुंच रहे भगत दा ने मातृ भूमि का सर ऊंचा किया आखिर गांव का बेटा लाट साहब बन गया (हमर गांव कु चय्याल लाट स्याब बन गो) (अंग्रेज शासन में राज्यपाल का पद) जो बना है।
कपकोट विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने समस्त उत्तराखंड वासियों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी है।
भगत सिंह कोश्यारी जी को महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल बनाए जाने पर माननीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद अदा किया है।
