भगत सिंह कोश्यारी बने महाराष्ट्र के राज्यपाल

घोषणा के बाद उत्तराखंड वासियों में खुशी की लहर

देहरादून- उत्तराखंड वासियों के लिए एक और गर्व की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने जा रहे हैं।एक छोटे से राज्य उत्तराखंड में बहुत सारे प्रतिभावान ऊर्जावान विशाल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं जो देश में उच्च पदों पर आसीन हो उत्तराखंड की शोभा बढ़ा रहे हैं उन्हीं में एक नाम अब पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का भी जुड़ गया है।अल्मोड़ा उत्तराखंड में 1942 में जन्मे कोश्यारी ने आगरा विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में आचार्य की उपाधि प्राप्त की है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भगत सिंह कोश्यारी सदैव सादा जीवन उच्च विचार के साथ जनमानस की सेवा में संलग्न होकर जनमानस को प्रभावित करते रहेसन 2001 में राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री रहे कोश्यारी ने सन 2002 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता  का पद भी संभाला।सन 2014 से 2019 तक नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे कोश्यारी जी ने 2019 में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था।यह विभिन्न समितियों जैसे ऊर्जा पर्यावरण वन आपदा जोखिम में समय-समय पर सदस्य और अध्यक्ष भी रहे हैं।अपने जीवन में विभिन्न भूमिका निभाने वाले कोश्यारी एक पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे है।