दीपक फुलेरा
नानकमत्ता– सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने एक दिवसीय दौरे पर सिखों के पवित्र धर्म स्थल गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुँचे। दोपहर करीब बारह बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से नानकमत्ता पहुँचे सीएम ने जंहा नानकमत्ता पहुँच गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका। वही इसके बाद गुरुद्वारा के दीवान हॉल में कारसेवा की गुरुमत समागम में भी शिरकत की।
वही इस दौरान मुख्यमंत्री को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सेवा सिंह ने सरोपा भेंट कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।मुख्यमंत्री धार्मिक डेरा कारसेवा के पंथरत्न बाबा हरवंश, बाबा टहल सिंह व बाबा फौजा सिंह जी के बरसी कार्यक्रम में जंहा शामिल हुए वही गुरुद्वारा में पिछले तीन दिनों से चल रहे अखण्ड पाठ के अंतिम दिन भोग कार्यक्रम में भी उन्होंने शिरकत की।सीएम त्रिवेंद्र ने नानकमत्ता गुरुद्वारा परिसर में ही करोड़ो की लागत से बनने वाली पार्किंग व थारू विकास भवन का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। जो की करीब तीन करोड़ की लागत से तैयार होंगे।वही इस दौरान सीएम के साथ केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य,धन सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट,विधायक पुष्कर धामी व प्रेम सिंह राणा,राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे।
सीएम त्रिवेंद्र रावत ने इस दौरान कहा कि सिखों की पवित्र धर्म स्थलीय नानकमत्ता को धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है।आज अमावस्या के पवित्र दिन है इसलिए वह नानकमत्ता गुरुद्वारे के दर्शन करने नानकमत्ता पहुँचे है आज का दिन सिख धर्म मे बहुत पवित्र माना जाता है इसलिए वह नानकमत्ता पहुँच सभी सिख धर्म अनुयाइयों को शुभकामनाये देते है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश भर में गुरुनानक जी के 350वे वर्ष को धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। इसलिए आज के दिन वह नानकमत्ता गुरुद्वारा पहुँच सभी सिख धर्म के अनुयायियों को गुरुनानक देव जी के 350 वे वर्ष की भी हार्दिक शुभकामनाएं देते है।


