क्रिकेटर ऋषभ पंत आज सुबह रुड़की नारसन बॉर्डर पर हुए रोड हादसे का शिकार,कार में आग लगने से झुलसे ऋषभ

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और लाखों दिलो के चहेते ऋषभ पंत आज सुबह रोड हादसे का शिकार हो गए।

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत आज सुबह दिल्ली से अपने घर रुड़की अपनी बीएमडब्ल्यू कार से लौट रहे थे. रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झाल के समीप मोड पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई. जिसके बाद कार में आग लग गई. इस दौरान ऋषभ पंत ने हिम्मत नहीं हारी. आग से झुलसने के बावजूद उन्होंने कार का शीशा तोड़ा. इसके बाद वो कार से बाहर कूद गए।

जानकारी के मुताबिक नारसन बॉर्डर पर हादसे की जगह मिट्टी के ढेर की चपेट में ऋषभ की कार आ गई और इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और कार रेलिंग के खंभों को तोड़ते हुए करीब 200 मीटर रगड़ते हुए आगे तक चली गई। इस दौरान कार कई बार पलटी और कार में आग लग गई।

ऋषभ पंत के माथे और पैर पर चोट आई है और उन्‍हें देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल लाया गया है। लेकिन हादसे के दौरान पहुंचे कुछ युवक ने ऋषभ की मदद न कर उनके बैग से रुपए लेकर भाग गए

ऐसी विकट परिस्थितियों में भी ऋषभ ने हिम्मत नही हारी और खुद कार से बाहर निकल गए और पुलिस को हादसे की सूचना दी और एम्‍बुलेंस मौके पर पहुंची।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होती है, तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।