दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-आज एस एस जे विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में वार्षिक दिवस समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट अधिष्ठाता एस एस जे परिसर प्रशासन ने मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण एस एस जे परिसर प्रोफ़ेसर इला शाह ने बताया कि कोविड काल के दो वर्ष बाद परिसर का वार्षिक समारोह हो रहा है। समारोह में विश्व विद्यालय की मैरिट लिस्ट के अधार पर विभिन्न विषयों में सर्वोत्तम अंक लाने वाले मेधावी छात्रों, एन सी सी कैडेट्स, एन एस एस के छात्रों को सम्मानित किया जा रहा है।
उन्होंने मिडिया को बताया कि छात्र संघ के 24दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कल नामांकन होगा कल ही नाम वापसी होगी।
24दिसंबर को चुनाव होगा 24को ही घोषणा होगी।
प्रोफ़ेसर प्रवीण सिंह बिष्ट अधिष्ठाता प्रशासन एस एस जे विश्व विद्यालय परिसर अल्मोड़ा ने बताया कि तीन सत्रों का वार्षिक समारोह एक साथ हो रहा है, समारोह में विशिष्ट क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जा रहा है।

