रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा ने विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ बैठक कर दी जानकारी

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा-रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की अध्यक्ष जिलाधिकारी अल्मोड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए निर्णय के अनुसार नगर के विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ रेडक्रॉस की बैठक की गई जी. जी. आई. सी. , एडम्स, जी. आई. सी. , ए. आई. सी. , रामजे विद्यालयों में यह बैठके की गई।

विद्यालयों में रेडक्रॉस के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. जे. सी. दुर्गापाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों को रेडक्रॉस के इतिहास, कार्यप्रणाली तथा युद्ध व शान्ति के समय उसके दायित्वों की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही दुर्घटना व आपदा के समय पीड़ितों को फर्स्ट एड, सी. पी. आर. , पट्टी बांधने व तत्काल सहायता कैसे की जाय की जानकारी दी गईं. उत्तराखण्ड में आने वाली प्रमुख आपदा भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़, जंगलों की आग, वाहन दुर्घटना आदि से बचाव तथा फर्स्ट एड की विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रत्येक विद्यालय में युवा रेडक्रॉस समिति का गठन किया गया। जिसमें विधार्थियों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व उप सचिव चुना गया। इनके नेतृत्व में विद्यालय में छात्र छात्राओं को रेडक्रॉस की जानकारी दी जाएगी।

इन बैठकों में डा. जे. सी. दुर्गापाल, आनन्द सिंह बगड़वाल, आशीष बर्मा, शंकर दत्त भट्ट, गिरीश मल्होत्रा, मनोज सनवाल, अध्यक्ष आदि उपस्थित जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।