देहरादून में बेकाबू ट्रक ने बाईक सवार और अन्य को कुचला, मौके पर एक व्यक्ति की हुई मौत

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

आज सुबह देहरादून के चंद्रमणि चौक पर एक बेकाबू ट्रक ने तीन मोटरसाइकिल सवार एक रेहडी और एक दुकानदार को कुचल दिया जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई यह घटना कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र की है।

इस दुर्घटना से मौके पर जाम लग गया और अफरा तफरी की स्थिति हो गई.
वहीं दुर्घटना की सूचना चश्मदीदों ने पुलिस को दी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और बाइक सवार युवकों को रेस्क्यू किया और अस्पताल भिजवाया।
इस दुर्घटना पर सीओ सदर का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रक के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है क्योंकि ट्रक चालक काफी दूर से हॉर्न देता हुआ आ रहा था और पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही जारी हैं।