दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस वाहन दुर्घटना में 3 पुरुषों की और 2 महिलाओं की मौत हो गई है जबकि एक महिला गंभीर घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिलाचिकित्सालय लाया जा रहा है।सभी यात्री स्थानीय निवासी बताये जा रहे हैं।
दुर्घटना ग्रस्त आल्टो कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी।अभी माना जा रहा है की ये दुर्घटना ओवरस्पीड के कारण हुई है। जिस स्थान पर घटना हुई है उस स्थान पर सड़क काफी चौड़ी है और आलवेदर के तहत उस स्थान पर निर्माण हुआ है।
