ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर एक कार खाई में गिर तीन यात्री घायल

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर स्थित गूलर के पास पुल से एक कार नीचे खाई में गिर गई थी. हादसे में 3 लोग घायल हो गए है एसडीआरएफ ने तीनों को खाई से निकाल अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया है।

एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शनिवार की सुबह गूलर के पास बने पूल से एक वैगनआर कार गहरी खाई में गिर गई इस सूचना पर एएसआई सुरेश प्रसाद बिजल्वाण के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और रेस्क्यू कर गहरी खाई से 3 घायलों को बाहर निकाला गया और राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया।

घायलों में सभी एक ही परिवार के सदस्य है जो की अमर कालोनी गोकुलपुरी पश्चिमी दिल्ली में रहते है. अमित 32 वर्ष पुत्र रोहताश, अम्बिका पत्नी अमित और 3 वर्षीय दिव्यांशु पुत्र अमित इस दुर्घटना में घायल हो गए बचाव टीम में एसडीआरएफ से हिमांशु, तरुण, मुकेश पैरामीडिक्स विनोद गैरोला शामिल है।