आज राष्ट्रीय लोक अदालत में 14 पीठों की गठन ने किया 2044 मुकदमों का निस्तारण,करोड़ो रुपये की धनराशि पर हुए समझौते

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में  12 नवम्बर  को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला मुख्यालय देहरादून, बाह्य न्यायालय ऋषिकेश, विकासनगर एवं डोईवाला जनपद देहरादून के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल मामले, पारिवारिक मामलें, चैक बाउन्स से सम्बंधित मामलें व अन्य शमनीय प्रकृति के अपराधिक मामलें इस लोक अदालत में लगाये गये थे।

 लोक अदालत में संदर्भित मामलों के निस्तारण के लिए 14 पीठों का गठन किया गया था। इस लोक अदालत में कुल 2044 मुकदमों का निस्तारण किया गया तथा 118943954/- /- रू० धनराशि पर समझौता हुआ।

इस लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के 18732 मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर किया गया तथा रू० 31999944/- रू० राशि के सम्बंध में समझौते किये गये।

जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा अवगत कराया कि लोक अदालतें सरल व त्वरित न्याय प्राप्त करने का एक प्रभावी माध्यम है, लोक अदालत में पक्षकार आपसी समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण करा सकते हैं, ऐसे आदेश अंतिम होते हैं तथा पक्षकारों को उनके द्वारा दिया गया न्यायशुल्क भी वापस कर दिया जाता है।