अल्मोड़ा में खेल महाकुम्भ 2022 का शुभारंभ

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा के एच एन बहुगुणा खेल स्टेडियम में शिक्षा, खेल, पंचायती राज, युवा कल्याण, के संयुक्त तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय खेल महाकुम्भ 2022का शुभारभ हुआ।
खेल महाकुम्भ का शुभांरभ ब्लाक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी ने किया। उन्होेंने सर्वप्रथम खेल महाकुम्भ का ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों को शपथ दिलाने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। यह प्रतियोगिता 15नवंबर तक चलेगी।
आज 14_17_21आयु वर्ग के बीच कबड्डी खो _खो बाली बाल खेला गया।
इस अवसर ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी ने कहा कि खेलों से बच्चों का मानसिक, शारीरिक, व बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे अपने ब्लाक, जनपद, राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से बच्चों को स्टेडियम तक लाने लें जाने के लिए वाहन सुविधा न होने से काफ़ी कठिनाई हो रही हैं, इस संदर्भ में वह खेल मंत्री से वार्ता करेंगी।
ज़िला युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार ने कहा कि खेल महाकुम्भ युवा कल्याण एवम प्रांतीय रक्षक दल के संयोजन में हो रहा है। ब्लाक स्तर की प्रतियोगिता के बाद 21नवंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता होंगी।

बाइट _ बबीता भाकुनी ब्लाक प्रमुख।

 

बाइट _सोनू कुमार ज़िला युवा कल्याण एवम प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अल्मोड़ा।

कंचना पांडेय / तिवारी अल्मोड़ा